30 December 2005

जनवरी - 2006 ( नव वर्ष )


( हिन्दी की श्रेष्ठ कविताओं का स्वागत है)
-संपादक
*******
नव वर्ष के
नव भोर की
नव रश्मियाँ
नव प्रेरणा देवें सदा
नव सृजन की
सत् सृजन की
ऐसी हमारी कामना
नव वर्ष की
शुभ कामना।
-डॉ॰ जगदीश व्योम
(01-01-2006)

*******

नव वर्ष लेकर हर्ष आए
आप, हम, सबके लिए
नव ज्योति का उत्कर्ष लाए
आप, हम, सबके लिए।
-डॉ॰ कुँअर बेचैन
(01-01-2006)



यहाँ गुब्बारों और पटाखों के साथ मनाएँ


नव वर्ष में इसे भी देखे


********


* डॉ० कुअँर बेचैन की कविताएँ



*******


मुदित नया साल


ओस भीगी धरा
किरनों के पॉंव
उतरा है सूरज
अपने इस गॉंव ।
पत्तों से छनकर
आई है धूप
निखरा है प्यारा
धरती का रूप ।
शरमाती कलियॉं
मुस्काते फूल
बाट में बिछाए
घास के दुकूल ।
तस्र्वर पर पाखी
देते हैं ताल
द्वार पर खड़ा है मुदित नया साल ।
-रामेश्वर काम्बोज हिमांशु

(01-01-2006)
******


मन में हर्ष
फिर सपने लाया
ये नव वर्ष।
-शास्त्री नित्यगोपाल कटारे

(01-01-2006)

*******


हो आपको नया साल
खूबसूरत बेमिसाल
खुशियाँ और मिले चैन
हँसें होँठ, खिलें नैन
ईश्वर दे कामयाबी
ज़िन्दगी रहे मुस्कराती।

*******

हो नित्यता में नवीनता
पथ हो प्रगति का
पुराने धरातल पर
रोपें नए बीज को।
-रेनू आहूजा

(02-01-2006)
******


नए साल का पहला सूरज
देता है पैगाम
किरनों की हिस्सेदारी हो
जग में सबके नाम।
-दिनेश ठाकुर

(01-01-2006)
******


नव चेतना
अन्तस में समाए
नई भावना

धरा से व्योम
तलक लहराये
यश आपका।
-डॉ॰ राजेन जैपुरिया

( 03-01-2006)

******


त्यागकर
हर वर्ष बुराई कोई
अच्छाई एक
अपनाओ
नववर्ष शुभ
इसी तरह मनाओ।
-रमेश कुमार भद्रावले

(03-01-2006)
******


दिशा दिशा में हर्ष है
नव वर्ष है नव वर्ष है
सतत यहाँ संघर्ष है
नव वर्ष है नव वर्ष है
जो बीता सो अच्छा बीता
झूठा बीता सच्चा बीता
करता वक्त विमर्श है
नव वर्ष है नव वर्ष है
-भास्कर तैलंग

(02-01-2006)

*******

बाल कविताएँ

3 comments:

Anonymous said...

नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

from
Gohindi.com

renu ahuja said...

nav varsh kee baat sunaayen
nav kyaa hai chalo ye samjhaayen
ho, nity-taa me naveentaa
path ho pragtee kaa
puraaney dharaatal per
ro-pun naye beej kaa.
-renu ahuja.

renu ahuja said...

Sochaa kee kyoo naa nav varsh per ek hikoo bhee likhaa jaaye so man bolaa:-

january se
december kaa farq
hai digantar
===========================
maaf kijiyegaa hamey hindi ko blog me use karnaa ataa nahi hai isliye aapko yoo hee Times New Roma kee script se kaam chalaanaa padegaa.
-renu ahuja, http://manketaar.blogspot.com